भारत : एक सामान्य परिचय
भारत की भौगोलिक स्थिति पृथ्वी के उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में 8:4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। 82 1/2 पूर्वी देशान्तर इसके लगभग मध्य से होकर गुजरती है इसी देशांतर के समय को देश का मानक समय माना गया है। यह इलाहावाद के निकट नैनी से होकर गुजरती है। जो ‘कि भारत के पाँच राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा आन्ध्र प्रदेश से जाती है। यहाँ का समय ग्रीनविच समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है। ‘
कर्क रेखा’ भारत के लगभग मध्य भाग एवं आठ राज्यों से गुजरती है वे हैं-गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल त्रिपुरा तथा मिजोरम। पूरे भारत का लगभग अधिकांश क्षेत्र मानसनी जलवायु वाले क्षेत्र के अंतर्गत आता है लेकिन कर्क रेखा इसे उण्ण तथा उपोष्ण कटिबंधों में बाँटती है।
भारतीय भू-भाग की लंबाई पूर्व से पश्चिम तक 2,933 किमी. तथा उत्तर से दक्षिण तक 3,214 किमी. हैं। इस प्रकार, भारत लगभग चतुष्कोणीय देश है। प्रायद्वीपीय भारत त्रिभुजाकार में होने के कारण हिन्द महासागर को 2 शाखाएँ अरब सागर या बंगाल की खाड़ी में विभाजित करता है। हिंद महासागर और उसकी शाखाएँ अरब सागर व बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में तटीय सीमा बनाती है। भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी. तथा मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6,100 किमी. है। द्वीपों समेत देश के कुल तटीय सीमा 7515.5 किमी. है। इस प्रकार, भारत की कुल सीमा 22,73 6.5 (15200+ 7516.5) किमी. है। ‘गुजरात’ की तटीय सीमा सबसे लम्बी है, क्योंकि इसमें सर्वाधिक क्रीक हैं।
भारत का दक्षिणतम बिंदु ‘इंदिरा प्वाइंट’ है। जो ग्रेट निकोबार द्वीप में 6°45 उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। पहले इसका नाम ‘पिरिमलियन प्वांइट’ था। यह भूमध्य रेखा से 876 किमी. दूर है। 2004 में हिंद महासागर क्षेत्र में भूकंप से उत्पन्न हुई सुनामी के कारण इंदिरा प्वाइंट का बड़ा भाग समुद्र में डूब गया था। भारत के सबसे उत्तरी बिंदु ‘इंदिरा कॉल’ जम्मू-कश्मीर राज्य में है।
भारत का अक्षांशीय विस्तार विपुवत-वृत्त से उत्तरी ध्रुव की कोणात्मक दूरी का 1/3 भाग है। मिनिकॉय व लक्षद्वीप के मध्य 9° चैनल एवं मालदीव व मिनिकॉय के बीच 8° चैनल गुजरती है। लिटिल अंडमान और कार निकोबार के बीच 10° चैनल गुजरती है। इंदिरा प्वाइंट’ और इंडोनेशिया के बीच ग्रेट चैनल है। भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है, जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.43% है। क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत का रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील व आस्ट्रेलिया के बाद सातवाँ स्थान है। जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है जहाँ विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% भाग निवास करती है। भारत हिंद महासागर में केन्द्रीय अवस्थिति रखता है तथा यह एकमात्र देश है, जिसके नाम पर किसी महासागर का नाम पड़ा है। हिंद महासागर भारत के लिए पर्याप्त भू-राजनीतिक, भू-सामरिक, आर्थिक व व्यापारिक महत्व रखता है।
भारत कीप्रादेशिक समुद्री सीमा या क्षेत्रीय विस्तार सागर’ की आधार रेखा से 12 समुद्री मील (नॉटिकल मील) की दूरी तक है। ‘आधार रेखा’ वस्तुत: टेढ़े-मेढ़े तट को मिलाने वाली कल्पित सीधी रेखा है। स्थलीय भाग एवं आधार रेखा के मध्य स्थित सागरीय जल को ‘आंतरिक जल’ कहते हैं। ‘अविच्छिन्न मंडल या संलग्न क्षेत्र’ (Contiguous Zone) की दूरी आधार रेखा से 24 समुद्री मील (। समुद्री मील 1.8 मील) आगे तक है। इस क्षेत्र में भारत को साफ सफाई तथा सीमा शुल्क की वसूली के वित्तीय अधिकार है। देश का ‘अनन्य आर्थिक क्षेत्र’ आधार रेखा से 200 समुदी मील तक है, जिसमें भारत को वैज्ञानिक अनुसंधान व नए द्वीपों के निर्माण तथा प्राकृतिक संसाधनों के विदोहन की छूट मिली हुई है।
इसके बाद ‘उच्च सागर’ (High Sea) का विस्तार है, जहां सभी राष्ट्रों को समान अधिकार हैं।भारत देश में 29 राज्य और 7 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। हमारे निकटतम पड़ोसी पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन,नेपाल, भूटान, म्यांमार तथा बांग्लादेश हैं। नेपाल व भूटान, भारत व चीन के मध्य अंतस्थ राज्य (बफर स्टेट) है। श्रीलंका भी भारत का पड़ोसी देश है, जो हिन्द महासागर में पाक जलसंधि द्वारा भारत की मुख्य भूमि से पृथक है। ‘आदम ब्रिज’ तमिलनाडु एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है। ‘पाम्बन द्वीप आदम ब्रिज का ही हिस्सा है। पम्बन द्वीप पर ही रामेश्वरम् स्थित है, आदम ब्रिज के उत्तर में पाक की खाड़ा एव दक्षिण में मन्नार की खाड़ी स्थित है।
SSC MTS Syllabus
SSC CHSL Syllabus in Hindi
SSC CHSL Books
SSC CGL Salary
SSC MTS Salary
SSC CHSL Salary
भारत : एक सामान्य परिचय
भारत : एक सामान्य परिचयभारत : एक सामान्य परिचयभारत : एक सामान्य परिचयभारत : एक सामान्य परिचयभारत : एक सामान्य परिचयभारत : एक सामान्य परिचयभारत : एक सामान्य परिचयभारत : एक सामान्य परिचयभारत : एक सामान्य परिचय