Ganga Nadi In Hindi
गंगा नदी-तंत्र
- गंगा नदी भागीरथी और अलकनन्दा नदियों का सम्मिलित रूप है, जो ‘देवप्रयाग’ के निकट मिलकर गंगा कहलाती है।
- गंगा नदी का मुख्य स्रोत उत्तराखंड में स्थित ‘गंगोत्री’ हिमनद है। यह हरिद्वार के निकट मैदानी भाग में प्रवेश करती है।
- इसमें दाहिनी ओर से यमुना नदी प्रयाग (इलाहाबाद) के निकट मिलती है।
- दक्षिणी पठार से आकर गंगा में मिलने वाली नदी सोन है। आगे दामोदर नदी छोटानागपुर पठार का जल लाती हुई इसमें आकर मिलती हैं।
- पुनपुन तथा टोंस जैसी छोटी नदियाँ भी दाहिनी ओर से इसमें मिलती हैं। ‘
- गंगा नदी की सबसे अधिक लम्बाई उत्तर प्रदेश में है।
- फरक्का के बाद गंगा नदी दक्षिण-पूर्व की ओर बहते हारा बांग्लादेश में प्रवेश करती है और पद्मा कहलाती है।
- यहाँ से गंगा कई धाराओं में बँटकर डेल्टाई मैदान में दक्षिण की ओर बहती हुई समुद्र में मिलती है। इस हिस्से में यह भागीरथी-हुगली नाम से जानी जाती है। Ganga Nadi In Hindi
- पावना से पूर्व, गोलुंडों के पास ब्रह्मपुत्र (जो यहाँ जमुना के नाम से पहचानी जाती है) पद्मा से मिलती है तथा उनकी संयुक्त धारा पद्मा के नाम से आगे बढ़ती है।
- चाँदपुर के पास मेघना इससे आकर मिलती है और तत्पश्चात् यह मेघना नाम से ही अनेक जल-वितरिकाओं में बँटकर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
- ‘गंगा-ब्रह्मपुत्र’ का डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा माना जाता है जिसका विस्तार हुगली और मेघना नदियों के बीच है।
- डेल्टा का समुद्री भाग घने वनों से ढका है। सुन्दरी वृक्ष की अधिकता से यह ‘सुन्दर वन’ कहलाता है।
- हुगली को विश्व की सबसे अधिक ‘विश्वासघाती नदी’ (Treacherous river) कहते हैं। Ganga Nadi In Hindi
- इसी तट पर कोलकाता बंदरगाह है, जिसे ‘पूर्व का लंदन’ कहते हैं।
गंगा के बाएँ तट की मुख्य सहायक नदियाँ पश्चिम से पूर्व’ इस प्रकार हैं
- गंगा के बाएँ तट की मुख्य सहायक नदियाँ पश्चिम से पूर्व’ इस प्रकार हैं- रामगंगा, गोमती, घाघरा. गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, बागमती तथा महानंदा। गंगा नदी की सबसे अधिक लम्बाई उत्तर प्रदेश में है।
रामगंगा नदी :
- यह नदी गैरसेण के निकट गढ़वाल की पहाड़ियों से निकलने वाली अपेक्षाकृत छोटी नदी है। Ganga Nadi In Hindi
- इस नदी का उद्गम एक हिमनद है इसलिए इस नदी में वर्षा ऋतु एवं शुष्क ऋतु में पानी की मात्रा का बहुत अधिक अंतर मिलता है।
- शिवालिक को पार करने के बाद यह अपना मार्ग दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बनाती है और उत्तर प्रदेश में नजीबाबाद के निकट मैदान में प्रवेश करती है। Ganga Nadi In Hindi
- अंत में कन्नौज के निकट यह -गंगा नदी में मिल जाती है। यह नदी 600 किमी. लंबी है तथा इसका अपवाह क्षेत्र 32,800 वर्ग किमी.है।
गंडक नदी :
- गंडक, धौलागिरि व एवरेस्ट पर्वत के मध्य नेपाल हिमालय से निकलती है।
- यह नेपाल के मध्य भाग का जल बहाकर लाती है। यह बिहार के चंपारन जिले में गगा के मैदान में प्रवेश करती है ।
- पटना के निकट सोनपुर में गंगा से मिल जाती है। यह नदी अपने मार्ग परिवर्तन के लिए प्रसिद्ध है।
- इसकी कुल लंबाई 425 किमी. लंबी है तथा इसका अपवाह क्षेत्र 45,800 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है
- जिसमें भारत में केवल 9,540 वर्ग किमी. ही है।
कोसी नदी :
- यह गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी में से है।
- कोसी एक पूर्ववर्ती नदी है। इसकी मुख्य धारा अरूण, एवरेस्ट पर्वत के उत्तर में तिब्बत से निकलती है।
- नेपाल में मध्य हिमालय को पार करते ही पश्चिम की ओर से इसमें सुनकोसी तथा पूर्व की ओर से तमूर कोसी आकर मिल जाती है।
- अरूण से मिलने के बाद यह सुप्त कोसी बन जाती है। Ganga Nadi In Hindi
- यह नदी 730 किमी. लंबी है तथा इसका अपवाह क्षेत्र 46,900 किमी. भारत में है।
- प्रायः मार्ग बदलने की प्रवृत्ति के कारण इसे बिहार का शोक’ कहा जाता है। Ganga Nadi In Hindi
महानंदा नदी :
- यह नदी दार्जिलिंग की पहाड़ियों से निकलती है तथा गंगा में मिल जाती है।
- भारत में यह गंगा के बाएँ तट की अंतिम सहायक नदी है।
- इससे ब्रह्मदेव के निकट प्रसिद्ध नहर निकाली गई है।
शारदा (सरयू) नदी :
- यह नदी नेपाल हिमालय में मिलाम हिमानी से निकलती है।
- प्रारंभ में इसे गौरी गंगा कहते हैं।
- भारत-नेपाल सीमा पर इसे कोली नदी कहते हैं। Ganga Nadi In Hindi
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जब यह घाघरा से मिलती है, तो इसे चौक कहते हैं।
केन नदी :-
- इसका पौराणिक नाम कर्णवती है।
- मध्य प्रदेश कै समना जिले में स्थित कैमूर की पहाड़ियों से निकलती है।
- बाँदा के निकट यह यमुना से मिल जाती है।
- सोनार व बीवर इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
- इस नदी के तट पर चित्रकूट स्थित है।
सोन नदी :
- यह नदी अमरकंटक की पहाड़ियों में नर्मदा क उद्गम स्थान के निकट से निकलती है।
- गंगा के दाहिने तट प मिलने वाली एक प्रमुख सहायक नदी है। Ganga Nadi In Hindi
- इसके रेत में सोने के कण पाए जाते हैं इसलिए इसे स्वर्ण नदी भी कहा जाता है।
- यह (मध्य प्रदेश स्थित अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है तथा पटना से पश्चिम गंगा में मिल जाती है।
- यह 780 किमी. लंबी है इसके अपवाह तंत्र का क्षेत्रफल 17,900 वर्ग किमी. है।
- इसकी मुख्य सहायक नदी कनहर, रिहंद व उत्तरी कोयल हैं।
दामोदर नदी :
- दामोदर नदी पश्चिम बंगाल तथा झारखंड में बहने वाली एक नदी है।
- दामोदर नदी झारखण्ड के छोटा ) नागपुर क्षेत्र से निकलकर पश्चिमी बंगाल में पहुँचती है।
- हुगली नदी के समुद्र में गिरने के पूर्व यह उससे मिलती है। Ganga Nadi In Hindi
- इसकी कुल लंबाई 368 मील है। इस नदी का बहाव क्षेत्र 2, 500 वर्ग मील है।
- पहले नदी में एकाएक बाढ़ आ जाती थी जिसके कारण इसे ‘बंगाल का अभिशाप’ कहा जाता था।
- भारत के प्रमुख कोयला एवं अभ्रक क्षेत्र इसी घाटी में स्थित हैं।
- कुनर तथा बराकर इसकी सहायक नदियाँ हैं। Ganga Nadi In Hindi
यमुना नदी :
- यह गंगा नदी-तंत्र की सबसे प्रमुख सहायक नदी है, जो यमुनोत्री हिमनद (टिहरी-गढ़वाल जिला) से निकलती. है।
- हिमालय पर्वत में उत्तर की ओर इसमें टोंस नदी आकर मिलती है इसके बाद यह लघु हिमालय की पहाड़ियों को काटकर आगे बढ़ती है, जहाँ पश्चिम की ओर से इसमें गिरि और पूर्व की ओर आसन नदियाँ आकर मिल जाती हैं।
- इसमें चंबल, सिन्ध, बेतवा तथा केन नदियाँ आकर मिलती हैं।
- ये सभी मालवा के पठार से बहती हैं। यमुना की लंबाई 1,370 किमी. है।
- इसके अपवाह क्षेत्र का क्षेत्रफल 3,59,000 वर्ग किमी. है।
चंबल नदी :
- मध्य प्रदेश के मालवा पठार में स्थित महू के निकट से निकलती है।
- यह पहले उत्तर दिशा में राजस्थान के कोटा तक एक गॉर्ज से होकर बहती है फिर बूंदी, सवाईमाधोपुर और धौलपुर से होती हुई अंत में यमुना से मिल जाती है
- यह अपनी उत्खात भूमि के लिए प्रसिद्ध है।
- उत्खात भूमि को यहाँ बीहड़ कहा जाता है। इसकी सम्पूर्ण लंबाई 965 किमी. है।
- राजस्थान की यह एकमात्र सदानीरा नदी है।
- इसका पौराणिक नाम चर्मावती (चर्मण्वती) था।
- बनास, मेज, पार्वती, काली-सिंध व क्षिप्रा इसकी सहायक नदियाँ हैं।
Ganga Nadi In Hindi
Geography PDF In Hindi
History Notes In Hindi
UP Police SI Syllabus
SSC MTS Syllabus
SSC CHSL Syllabus in Hindi
SSC CHSL Books
SSC CGL Salary
SSC MTS Salary
SSC CHSL Salary
Click Here For :- Human Nervous System
Click Here For :-Human Skeletal System
Click Here For :- Human Endocrine System
Click Here For ::- Tissue’
