Indian Polity Online Test
Indian Polity Online Test
भारत का संवैधानिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
01. भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना किस चार्टर एक्ट के तहत किया गया है?
-1600 ई० के चार्टर एक्ट के तहत
02. महारानी एलिजाबेथ ने ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना कर किसकी (अध्यक्षता में पूर्वी देशों में व्यापार करने की आज्ञा प्रदान किया था?
– लार्ड मेयर
03.ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारत में अपना कार्य कहाँ से प्रारम्भ किया?
– सूरत से
04.आंग्ल-भारतीय विधि-संहिताओं के निर्माण एवं विकास की नीव कहाँ से प्रारम्भ होती है?
-1600 ई० के चार्टर से
.05. इंग्लैण्ड स्थित कम्पनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का विधि निर्माण का अधिकार किस राजलेख द्वारा गवर्नर तथा उसकी परिषद के सदस्यों में विहित किया गया?
-सन् 1726 के राजलेख (चार्टर) द्वारा
06.किस अधिनियम द्वारा कम्पनी में गवर्नर जनरल का पद सृजित किया गया?
– 1773 के रेग्यूलेटिंग एक्ट
07.गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स के चार सदस्यीय परिषद में पार्षद कौन-कौन से थे?
– फिलिप फ्रांसिस, क्लेवेरिंग, मॉनसन एवं वारनैल
08. गवर्नर जनरल तथा उसकी परिषद किसके प्रति उत्तरदायी थीं?
– इंग्लैण्ड स्थित निदेशक बोर्ड (Board of Directors) के प्रति
09. ईस्ट इण्डिया कम्पनी की प्रबन्धन शक्ति किसमें निहित थी?
— गवर्नर जनरल एवं उसकी परिषद में
10. कोलकाता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना किस अधिनियम द्वारा किया गया था?
-1773 के रेग्यूलेटिंग एक्ट द्वारा
11. उच्चतम न्यायालय में कितने न्यायाधीश सदस्य थे तथा मुख्य न्यायाधीश कौन था ?
-चार सदस्य; मुख्य न्यायाधीश सर एलिजाह इम्पे
12. किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल और उसकी कौंसिल को नियम तथा अध्यादेश जारी करने की शक्तियाँ प्रदान की गई?
– रेग्यूलेटिंग ऐक्ट (1773)
13. ईस्ट इण्डिया कम्पनी के भारत व्यापार के एकाधिकार को किसने समाप्त किया?
– रेग्युलेटिंग ऐक्ट (1773)
14. बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?
– वारेन हेस्टिंग्स
15. “रेगुलेटिंग एक्ट 1773 के तहत् कोलकाता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना कब की गई।
-1774 ई. में
16. ईस्ट इण्डिया कम्पनी पर संसदीय नियंत्रण का प्रथम प्रयास किस अधिनियम द्वारा किया गया?
-रेग्यूलेटिंग एक्ट 1773 द्वारा
17 . -1765ई० को ऐंग्लो-इण्डियन इतिहास का ‘युग प्रवर्तक काल‘ किसने कहा है?
-इलबर्ट ने।
किस एक्ट के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की अधिकारिता से गवर्नर-जनरल-इनकौंसिल को मुक्त कर दिया गया था?
सन् 1781 के सेटलमेन्ट ऐक्ट द्वारा
सर्वोच्च न्यायालय की राजस्व अधिकारिता को किस ऐक्ट द्वारा समाप्त किया गया?
-1781 के सेटलमेन्ट ऐक्ट
सर्वप्रथम किस गवर्नर जनरल को तथा किस अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल तथा मुख्य सेनापति दोनों की शक्तियाँ प्रदान की गई?
– लार्ड कार्नवालिस को; 1786 के अधिनियम द्वारा
किस अधिनियम द्वारा कम्पनी के व्यापारिक एवं राजनैतिक कार्यो को एक दूसरे से पृथक कर दिया गया?*
-पिट्स इण्डिया एक्ट 1784 द्वारा
कम्पनी के कर्मचारियों पर उपहार लेने पर प्रतिबन्ध कब लगा दिया गया?*
-1784 में (पिट्स इण्डिया एक्ट)
कम्पनी के मामलों में ब्रिटिश सरकार का पहली बार कब नियंत्रण स्थापित हुआ?
– 1784 में पिट्स इण्डिया ऐक्ट द्वारा
पिट्स इण्डिया ऐक्ट के तहत् निर्मित Board of Control का अध्यक्ष कौन होता था?
-ब्रिटिश मंत्रिमण्डल का एक सदस्य
किस एक्ट द्वारा गवर्नर-जनरल को अपनी परिषद के निर्णयों को अस्वीकृत करने की शक्ति पुनः दे दी गई और इसे आगे आने वाले गवर्नरों के लिए भी विस्तृत किया गया?
– चार्टर एक्ट 1793
नियंत्रक मण्डल के सदस्यों को भारतीय राजस्व से वेतन देने का प्रावधान किस अधिनियम के तहत किया गया?
– 1793 का राजलेख के तहत
ईसाई मिशनरियों को भारत में धर्म प्रचार की अनुमति कौन-सा राजलेखप्रदान करता है?
-1813 का राजलेख।
1813 ई. के चार्टर द्वारा भारतीयों की शिक्षा पर व्यय के लिए कितनी राशि नियत की गयी थी?
-एक लाख रुपये
भारत में आकर बसने तथा व्यापार करने के लिए आने वाले अंग्रेजों को लाइसेंस लेना किस चार्टर द्वारा अनिवार्य कर दिया गया?
– 1813 के चार्टर अधि. द्वारा
किस अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल के सदस्यों की संख्या 4 से 3 कर दी गयी जिसमें से एक प्रान्त का मुख्य सेनापति होना अनिवार्य था?
-1784 के पिट्स इण्डिया एक्ट द्वारा
मुख्य सेनापति का गवर्नर जनरल की परिषद का स्वतः ही सदस्य होने का अधिकार कब समाप्त हो गया?
-1793 के चार्टर अधिनियम द्वारा
ईस्ट इण्डिया कम्पनी के व्यापारिक अधिकार को किस अधिनियम द्वारा समाप्त कर दिया गया?
-1833 राजलेख द्वारा
भारत का प्रथम गर्वनर जनरल कौन था?*
-लार्ड विलियम वेंटिक
किस अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल की परिषद में विधि सदस्य की नियुक्ति का प्रावधान किया गया?
-1833 के राजलेख द्वारा
अंग्रेजों को किस अधिनियम के तहत बिना लाइसेन्स भारत आने-जाने, बसने तथा व्यापार करने की स्वतन्त्रता प्रदान की गयी।
– 1833 ई. के अधिनियम के तहत
सर्वप्रथम भारत में शासन के केन्द्रीयकरण का प्रयास किस अधिनियम में दिखायी देता है?
, -1833 के राजलेख में
दास प्रथा को गैर कानूनी किस अधिनियम द्वारा घोषित किया गया?
– 1833 के चार्टर अधिनियम द्वारा। (1843 ई. में इस पर रोक लगा दी गयी।)
रोचक तथ्य 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔👇👇👇 |
रेग्यूलेटिंग ऐक्ट में व्याप्त दोषों को दूर करने के उद्देश्य से सर्वप्रथम 1783 में “डण्डाज अधिनियम’ और पुनश्च नवम्बर, 1783 में फॉक्स का भारतीय विधेयक लाया गया।* किन्तु उपरोक्त दोनों ही विधेयक पारित नहीं हो सकें। अतः फॉक्स द्वारा प्रस्तुत विधेयक के हाउस ऑफ लार्डस में पारित न होने के कारण लार्ड नार्थ एवं फॉक्स की गठबन्धन सरकार को त्याग पत्र देना पड़ा। ध्यातव्य है कि किसी भारतीय विषय पर एक अंग्रेजी सरकार के पतन का यह प्रथम और अन्तिम दृष्टान्त है। तदोपरान्त पिट्स इण्डिया ऐक्ट 1784 लाया गया। |
मैकालें की अध्यक्षता में प्रथम विधि आयोग का गठन किस अधिनियम के तहत किया गया था।
-1833 के अधिनियम के तहत
सती प्रथा का अन्त किस गवर्नर जनरल के द्वारा किया गया?
– बिलियम वेंटिक द्वारा (‘शारदा एक्ट’ के माध्यम से)।
किस अधिनियम द्वारा भारत के लिए 12 सदस्यीय विधान परिषद की स्थापना करते हुए कार्यपालकीय एवं विधायी कृत्यों को पृथक कर दिया गया?
-185 3 के चार्टर अधिनियम द्वारा
भारतीय विधान परिषद में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का सिद्धान्त किस राजलेख द्वारा लागू किया गया?
– 1853 के राजलेख द्वारा
विधि सदस्य को कब गवर्नर जनरल की कार्यकारणी का पूर्ण सदस्य बना दिया गया?
– 1853 में
कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्रतियोगी परीक्षा को आधार किस अधिनियम द्वारा बनाया गया?
– 1853 के चार्टर अधिनियम
रोचक तथ्य 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔👇👇👇 |
>>1833 के राजलेख के पूर्व निर्मित विधियों को विनियम कहा जाता था जबकि इस अधिनियम द्वारा निर्मित विधियाँ अधिनियम कहलाती थी। दूसरे शब्दों में भारत के गवर्नर जनरल की परिषद द्वारा निर्मित विधि को अधिनियम कहा जाता था। >>1853 का राजलेख भारतीय शासन (ब्रिटिश कालीन) के इतिहास में अन्तिम चार्टर (राजलेख) था। >>स्वतंत्रता के बाद भारत में पहले विधि आयोग का गठन 1955 में हुआ और इसका अध्यक्ष एम.सी. सीतलवाड को बनाया गया, जो भारत के प्रथम महान्यायवादी भी थे। |
रोचक तथ्य 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔👇👇👇 |
>>लार्ड रिपन द्वारा 1883 में प्रस्तुत विधेयक जिसमें, भारतीय मजिस्ट्रेटों को भारत में बसे यूरोपियों के मुकदमें की सुनवाई का अधिकार दिया गया था को इलवर्ट बिल कहा जाता है। >>>भारत परिषद अधिनियम 1861 द्वारा वायसराय को परिषद द्वारा अधिक कुशलता से कार्य सम्पादन हेतु नियम बनाने की शक्ति दी गयी। वायसराय लार्ड केनिंग ने विभिन्न विभाग भिन्न-भिन्न सदस्यों को दे दिये जो उसके प्रशासन के लिए उत्तरदायी थे। इस प्रकार भारत में ‘मंत्रिमंडलीय व्यवस्या’ की शुरूआत हुई। >>>1858 के अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को वायसराय (Viceroy) कहा जाने लगा। गवर्नर जनरल और वायसराय एक ही व्यक्ति होता था। जब वह ब्रिटिश प्रान्तों का शासन देखता था तब गवर्नर जनरल तथा जब भारतीय राजाओं के साथ ब्रिटिश सम्राट के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता था तब वायसराय कहलाता था। |
भारत में कम्पनी शासन का अन्त किस अधिनियम द्वारा किया गया?
-1858 के अधिनियम द्वारा
भारत में 1858 में कम्पनी शासन के अन्त के पश्चात शासन संचालन की शक्ति किसमें निहित की गयी?
-भारत मंत्री एवं 15 सदस्यीय भारत परिषद में
भारत परिषद के सदस्यों (15) की नियुक्ति कौन करता था?
-8 सदस्य सम्राट द्वारा तथा 7 बोर्ड के डायरेक्टरों द्वारा नियुक्त होते थे।
भारतीय मामलों पर किस अधिनियम द्वारा सीधे ब्रिटिश संसदीय नियंत्रण स्थापित
– 1858 के अधिनियम द्वारा
पिट्स इण्डिया एक्ट 1784 द्वारा स्थापित ‘बोर्ड आफ डायरेक्टर्स’ तथा ‘बार्ड आफ कन्ट्रोल’ को किस अधिनियम द्वारा समाप्त कर दिया गया?*
-1858 के अधिनियम द्वारा
किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल का नाम बदलकर वायसराय कर दिया गया?
-1858 के अधिनियम द्वारा
भारत के शिक्षित वर्ग द्वारा किसे अपने अधिकारों का मैग्नाकार्टा कहा गया?
-ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया के 1 नवम्बर 1858 की घोषणा की।
भारत में प्रतिनिधि शासन की शुरूआत किस अधि. द्वारा किया गया?
– भारत परिषद अधिनियम 1861 द्वारा
भारत में शासन के विक्रेन्द्रीकरण की नींव किस अधिनियम द्वारा पड़ी?
– 1861 के अधिनियम द्वारा
भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति किस अधिनियम के तहत दिया गया?
-भारतीय परिषद अधिनियम 1861 के तहत
भारत में विभागीय प्रणाली की शुरुआत किसने किया था?
– लार्ड कैनिंग ने
भारत में मंत्रीमण्डलीय व्यवस्था के जन्मदाता कौन हैं?
-वायसराय लार्ड कैनिंग
भारत में आंशिक रूप से सर्वप्रथम संसदीय व्यवस्था का आरम्भ किस अधिनियम में दृष्टिगत हुआ?
– भारत परिषद अधिनियम 1892 में
किस अधिनियम के तहत वार्षिक बजट पर बहस का अधिकार भारतीय सदस्यों को मिला?
-भारतीय परिषद अधिनियम 1892 के तहत
भारत में प्रतिनिधि सरकार की नीवं किस अधिनियम द्वारा पड़ी?
-भारतीय परिषद अधिनियम 1892 द्वारा
पहली बार मुस्लिम समुदाय के लिए पृथक प्रतिनिधित्व का उपबन्ध कब किया गया?*
– मालेमिन्टो सुधार अधिनियम, 1909 द्वारा
मार्ले-मिन्टो अधिनियम 1909 किसकी रिपोर्ट पर पारित किया गया था?
-सर अरून्डेल समिति
फूट-डालो राजकरो की नीति का पोषक अधिनियम है?
-भारत परिषद अधिनियम, 1909
किस अधिनियम द्वारा वायसराय की परिषद में सर्वप्रथम किसी भारतीय सदस्य को शामिल किया गया?
-भारतीय परिषद अधि0, 1909 द्वारा
.वायसराय की परिषद में सर्वप्रथम किस भारतीय को शामिल किया गया था।
-सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा को
भारतीय सदस्यों को पूरक प्रश्न पूछने का अधिकार कब दिया गया था?
– 1909 में
भारतीय परिषद् एक्ट, 1909 के तहत् इंग्लैण्ड की भारत परिषद में नियुक्त होने वाले प्रथम भारतीय कौन-कौन थे?
-के.सी.गुप्ता तथा सैयद हुसैन विलग्रामी
प्रान्तों में शासकीय बहुमत किस अधिनियम द्वारा समाप्त हो गया था?
-1909 के अधिनियम द्वारा
किस अधिनियम के तहत् गवर्नर-जनरल की कार्यकारिणी में प्रथम भारतीय विधि सदस्य सत्येन्द्र सिन्हा की नियुक्ति की गई थी?
– भारतीय परिषद् एक्ट, 1909
केन्द्र में द्विसदनीय व्यवस्था किस अधिनियम द्वारा किया गया?
-भारत सरकार अधिनियम 1919 द्वारा
प्रान्तों में उत्तरदायी एवं द्वैध शासन की स्थापना कब की गयी थी?
-1919 में
द्वैध शासन के जन्मदाता कौन थे?
-लियोनिल कार्टिस
सर्वप्रथम अपनी पुस्तक डायर्की में द्वैध शासन व्यवस्था का वर्णन किसने किया
-लियोनिल कार्टिस ने
भारत सचिव के कार्यभार को कम करने के लिए हाई कमिश्नर किस अधिनियम द्वारा नियुक्त किया गया था?
– भारत परिषद अधिनियम-1919 द्वारा
प्रान्तों में द्वैध शासन प्रणाली किस एक्ट द्वारा समाप्त कर दिया गया?
-1935 ई. के एक्ट द्वारा
द्वैध शासन प्रणाली की असफलता की जाँच समिति का अध्यक्ष कौन था?
-सर अलेक्जेंडर मूडीमैन
केन्द्र एवं प्रान्तों में प्रशासनिक शक्ति का विभाजन किस अधिनियम द्वारा किया गया था?
-1919 के अधिनियम द्वारा
भारत सचिव तथा उसकी परिषद का वेतन भारतीय राजस्व से दिया जाना कब बन्द कर दिया गया?
-1919 में
ब्रिटिश भारत में महिलाओं को सर्वप्रथम मताधिकार कब दिया गया।
– 1919 में
साम्प्रदायिक आधार पर निर्वाचन प्रणाली को सिक्खों, ईसाइयों तथा आंग्ल, भारतीयों पर कब लागू किया गया?
-1919 के अधिनियम द्वारा
रोचक तथ्य 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔👇👇👇 |
>>>1873 का अधिनियम (The Act of 1873)<<< इस अधिनियम द्वारा यह उपबन्ध किया गया कि ईस्ट इण्डिया कम्पनी को किसी भी समय भंग किया जा सकता है। जिसके अनुसरण में 1 जनवरी 1884 को ईस्ट इण्डिया कम्पनी को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया। >>>>शाही उपाधि अधिनियम, 1876<<<< इस अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल की केन्द्रीय कार्यक दणी में छठे सदस्य की नियुक्ति कर उसे लोक निर्माण विभाग का कार्य सौं गया।* 28 अप्रैल 1876 को एक घोषणा द्वारा महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी घोषित किया गया।* |
कौन सा अधिनियम प्रस्तावना विहीन था?
– भारत शासन अधिनियम 1935 (1919 के अधिनियम की प्रस्तावना इसमें जोड़ दी गयी थी)
भारत में संघीय सरकार की स्थापना का प्रस्ताव किस अधिनियम में था?
-भारत शासन अधिनियम 1935 में
भारत में संघीय सरकार क्यों नहीं स्थापित की जा सकी?
– क्योंकि देशी रियासतें संघ में शामिल नहीं हुई
केन्द्र में द्वैध शासन व्यवस्था किस अधिनियम द्वारा लागू की गयी?
– भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा
भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा प्रान्तों में किस प्रकार की शासन व्यवस्था स्थापित की गयी?
– स्वायत्त शासन व्यवस्था।
भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा केन्द्र और प्रान्तों में शक्तियों का विभाजन किस स्वरूप में किया गया?
– तीन निम्न सूचियों में यथा –(i) संघ सूची (59 विषय)
(ii) प्रान्तीय सूची (54 विषय)
(iii) समवर्ती सूची ( 36 विषय)।
फेडरल (संघीय) न्यायालय की स्थापना किस अधिनियम द्वारा किया गया?
-भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा
संघीय न्यायालय को कौन-कौन सी अधिकारिता प्राप्त थी?
– प्रारम्भिक, अपीलीय तथा परामर्शदात्री
भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा कितने प्रान्तों में द्विसदनीय विधान मण्डल स्थापित किया गया?
– 6 प्रान्तों में
भारत परिषद’ का अन्त किस अधिनियम द्वारा किया गया?
-भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा
1935 के अधिनियम के बारे में किसने कहा था कि यह अनेक ब्रेकों वाली इंजन रहित गाड़ी है।
– पं. जवाहर लाल नेहरु नें
भारत शासन अधिनियम 1919 द्वारा साम्प्रदायिक निर्वाचन पद्धति का विस्तार कर इसमें किनको और शामिल कर लिया गया?
–आंग्ल भारतीयों, ईसाइयों, यूरोपियों एवं सिक्खों को
भारत शासन अधिनियम, 1935 को ‘गुलामी का अधिकार पत्र का किसने कहा है?
– पं0 जवाहर लाल नेहरू ने
संविधान निर्माण हेतु संविधान सभा के गठन का प्रस्ताव सर्वप्रथम कब किया गया था?
-1942 में क्रिप्स मिशन द्वारा
क्रिप्स मिशन को किसने ‘उत्तर दिनांकित चेक’ कहा?
– महात्मा गाँधी ने
क्रिप्स मिशन को मुस्लिम लीग ने क्यों अस्वीकार किया?
– भारत विभाजन की माँग तथा संविधान सभा में पृथक
– निर्वाचक मण्डल को स्वीकार नहीं किया गया था।
कैबिनेट मिशन कब भारत आया था?
– मार्च 1946 में
कैबिनेट मिशन के सदस्य कौन-कौन थे?
– पैंथिक लारेन्स ( भारत सचिव) स्टेफोर्ड क्रिप्स (व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष) ए.वी. अलेक्जेण्डर (नौ सेना प्रमुख)
संविधान सभा में लगभग कितनी जनसंख्या पर एक सदस्य नियुक्त किये जाने का प्रावधान था?
– 10 लाख की जनसंख्या पर
संविधान सभा का निर्वाचन किस पद्धति से किया गया?
– अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति से (प्रान्तीय विधान सभा सदस्यों द्वारा)
संविधान सभा के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मान्यता प्राप्त समुदाय कौन-कौन थे?
– (i) सामान्य (ii) मुस्लिम और (iii) सिक्ख
संविधान सभा के कुल सदस्यों की संख्या कितनी निश्चित की गयी थीं?
-389
ऐसी कौन सी रियासत थी जिसके प्रतिनिध संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए ?
– हैदराबाद
प्रान्तों को कितने समूह में बाँटा गया था?
– तीन समूह में। समूह-क 6 हिन्दू बहुमत वाले प्रान्त; समूह-ख मुस्लिम बहुमत वाले प्रान्त; समूहग असम एवं बंगाल का मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र।
अन्तरिम सरकार का गठन किस योजना के तहत् किया गया था?
-कैबिनेट मिशन योजना
अन्तरिम सरकार का गठन कब किया गया था?
– 2 सितम्बर 1946 को
मुस्लिम लीग कब सरकार में शामिल हुई?
– 26 अक्टूबर 1946 को
अन्तरिम सरकार का उपाध्यक्ष कौन था?
– जवाहर लाल नेहरु
अन्तरिम सरकार में गृहमंत्री कौन था?
– सरदार बल्लभभाई पटेल
“भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार ही होगा” किसका कथन है?
– महात्मा गाँधी का
सर्वप्रथम औपचारिक रूप से संविधान सभा के विचार का प्रतिपादन किसने किया था?
– एम.एन. राय ने
भारत में संविधान सभा का गठन किसकी संस्तुति के आधार पर किया गया था?
– कैबिनेट मिशन (1946) की
संविधान सभा के लिए चुनाव कब सम्पन्न हुआ?
– जुलाई 1946 में
कुल कितने स्थानों के लिए चुनाव हुआ?
-296 स्थानों के लिए
संविधान सभा के चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटों पर जीत मिली?
– 208 सीटों पर (मुस्लिम लीग को 73 सीटें प्राप्त हुई।)
किस योजना द्वारा भारत एवं पकिस्तान के विभाजन का प्राविधान किया गया?
– माउण्ट बेटेन योजना द्वारा
जून 1948 तक अंग्रेजों द्वारा भारत छोडने की घोषणा किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने किया?
– क्लीमेंट एटली ने
भारत एवं पाकिस्तान का विभाजन किस अधिनियम द्वारा हुआ?
– भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम 1947 के तहत
भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम ब्रिटिश संसद द्वारा कब पारित हुआ था?
-18 जुलाई 1947 को
भारतीय स्वतन्त्रता के समय ब्रिटेन में किस पार्टी की सरकार थी
-लेबर पार्टी की
स्वतन्त्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
– लार्ड माउण्टबेटेन
भारतीय स्वतंत्रता के पश्चात व संविधान निर्माण के पूर्व भारत का शासन किस अधिनियम के अनुसार चलाया गया?
– 1935 के अधिनियम के अनुसार
संविधान सभा के विभाजन (पुनर्गठन) के बाद भारतीय संविधान सभा में कुल कितने सदस्य थे
-324
भारत और पाकिस्तान के बीच पंजाब और बंगाल में सीमाओं के निर्धारण के लिए पंजाब सीमा आयोग और बंगाल सीमा आयोग के नाम से दो सीमा आयोगों का गठन कब किया गया था?
– 30 जून 1947 को
भारत-पाकिस्तान के मध्य सीमा निर्धारण के लिए गठित सीमा आयोग का अध्यक्ष कौन था?
– सर रेडक्लिफ
भारत मंत्री (सचिव) का पद कब समाप्त कर दिया गया?
– 1947 में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम द्वारा
ब्रिटिश सम्राट का देशी रियासतों पर प्रमुत्व कब समाप्त हो गया।
-1947 में
15 अगस्त 1947 से 26 जनवरी, 1950 तक भारत का राजनीतिक दर्जा क्या था?
– ब्रिटिश राष्ट्रकुल के एक अधिराज का
संविधान सभा की प्रथम बैठक कब और कहाँ हुई थी?
-9 दिसम्बर 1946 को, नई दिल्ली में
संविधान सभा की स्थापना कब की गई थी?
– 9 दिसम्बर 1946 को (ध्यातव्य है कि संविधान सभा का गठन उस तिथि से माना जाता है जिस तिथि को वायसराय नेसंविधान सभा की प्रथम बैठक को बुलाया था।)
संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया था?
– डा. सच्चिदानन्द सिन्हा को
. संविधान सभा का स्थायी सदस्य कब चुना गया?
-डा. राजेन्द्र प्रसाद को 11 दिसम्बर 1946 को, सर्व सम्मति से
उद्देश्य प्रस्ताव में कुल कितने अनुच्छेद थे?
– आठ (8)
13 दिसम्बर 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव किसनें प्रस्तुत किया था?
– पं. जवाहर लाल नेहरु ने
उद्देश्य प्रस्ताव को संविधान सभा द्वारा कब स्वीकृति प्रदान किया गया?
-22 जनवरी 1947 को
स्वतन्त्र भारत की संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था?
– डा. राजेन्द्र प्रसाद
डा. अम्बेडकर की अध्यक्षता में सात (7) सदस्यीय प्रारूप समिति का गठन कब किया गया था?
– 29 अगस्त 1947 को
संविधान के प्रारूप समिति के सदस्य जे.पी. खेतान की मृत्यु के बाद किसे उसका सदस्य बनाया गया?
-टी. कृष्णाचारी को
1937 के प्रान्तीय चुनाव में कांग्रेस ने कितने प्रान्तों में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था?
-5 प्रान्तों में
1937 में पंजाब में किसके नेतृत्व में यूनियनिस्ट पार्टी ने सरकार बनायी थी?
– सिकन्दर हयात खान
1937 के चुनाव में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह क्या था?
– पीला बक्सा
क्षेत्रीय पार्टियों के रूप में 1937 में बम्बई में ‘इण्डिपेंडेन्स पार्टी’ बंगाल में कृषक प्रजा पार्टी तथा पंजाब में यूनियनिस्ट पार्टी की स्थापना किनके द्वारा की गई थी?
– क्रमशः डा0 अम्बेडकर, फजलुल हक एवं अप्सर हुसैन के द्वारा
सिन्ध में अब्दुल्ला हारुन ने 1937 में किस क्षेत्रीय दल की स्थापना किया था?
– स्वतंत्र दल की
1937 के चुनाव में कांग्रेस ने कितने प्रान्तों में अपनी सरकार बनायी थी?
-6 प्रान्तों में
मुस्लिम लीग को 1937 में किस प्रान्त में सबसे अधिक सीटें प्राप्त हुई थीं।
— बंगाल में (40)
संयुक्त प्रान्त (उ0 प्र0) में किसके नेतृत्व में 1937 में सरकार का गठन किया गया था?
– जी० बी० पंत के नेतृत्व में
1937 के चुनाव के आधार पर सरकार का गठन 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔👇👇👇
प्रान्त | मुख्यमंत्री | दल |
मद्रास | सी. राजगोपालाचारी | कांग्रेस |
बम्बई | बी.जी. खरे | कांग्रेस |
मध्य प्रान्त तथा बरार | एन. बी. खरे (बाद में रविशंकर शुक्ल) | कांग्रेस |
बिहार | डा. श्रीकृष्ण सिन्हा | कांग्रेस |
संयुक्त प्रान्त | गोविन्द बल्लभ पन्त | कांग्रेस |
उड़ीसा | बी.एन. दास | कांग्रेस |
उत्तर पश्चिम सीमा प्रान्त | डा. खान साहब | मिली जुली सरकार |
सिन्ध | अल्लाह बख्श (बाद में बन्दे अली खान) | सरकारी सहयोग एवं गठबंधन से |
असम | सादुल्लाह (बाद में गोपीनाथ बारदोलोई) | मिली जुली सरकार |
पंजाब | सिकन्दर हयात खान | यूनियनिस्ट पार्टी |
बंगाल | फजुलुल हक | मुस्लिम लीग और कृषक प्रजा पार्टी |
संघ संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?
– पं. जवाहर लाल नेहरू
प्रान्तीय संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?
– सरदार बल्लभ भाई पटेल (ध्यातव्य है कि सरदार पटेल अल्पसंख्यक एवं मूलअधिकार समिति के भी अध्यक्ष थे)
संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार वी.एन. राव ने संविधान का प्रथम प्रारूप कब प्रस्तुत किया?
– अक्टूबर 1947 में
भारतीय स्वतंत्रता के पश्चात संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई?
-14 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को
भारत-पाक विभाजन के पश्चात पाकिस्तान के लिए अलग संविधान सभा गठित हुई तथा कुछ प्रान्तों के प्रतिनिधियों की संविधान सभा से सदस्यता समाप्त हो गई, फलतः भारतीय संविधान सभा की संख्या कितनी रह गयी?
-299 (229 प्रान्तों से व 70 देशी रियासतों से।)
संविधान सभा द्वारा प्रारूप संविधान पर कुल कितने वाचन के पश्चात् अन्तिम रूप दिया गया?
– तीन वाचन
प्रथम 4 नवम्बर से 9 नवम्बर 1948 तक
द्वितीय 15 नवम्बर 1948 से 17 अक्टूबर 1949 तक
तृतीय 14 नवम्बर 1949 से 26 नवम्बर 1949 तक
संविधान निर्माण हेतु संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे?
-12 – अधिवेशन। (अधिवेशन की कुल अवधि -165 दिन थी)
संविधान सभा द्वारा कुल कितने दिन संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श किया?
– 114 दिन
भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा कब अंगीकृत (Adopted) किया गया?
– 26 नवम्बर 1949 को
संविधान निर्माण में कुल कितना दिन लगा?
– 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
संविधान सभा की अन्तिम बैठक कब हुई?
– 24 जनवरी 1950 को
अन्तरिम मंत्रिमण्डल सदस्य -(15) | |
लार्ड माउण्ट बेटेन | अध्यक्ष |
जवाहर लाल नेहरु | कार्यकारी परिषद में उपाध्यक्ष विदेशी मामले तथा राष्ट्रमण्डल |
बल्लभ भाई पटेल | गृह, सूचना तथा प्रसारण |
जान मथाई | उद्योग तथा आपूर्ति |
बलदेव सिंह | रक्षा |
सी. राजगोपालाचारी | शिक्षा |
सी.एच. भाभा | कार्य, खान तथा बन्दरगाह |
राजेन्द्र प्रसाद | खाद्य एवं कृषि |
आसफ अली | रेलवे |
जगजीवन राम | श्रम |
लियाकत अली खाँ | वित्त (लीग) |
आई.आई चुन्दरीगर | वाणिज्य (लीग) |
अब्दुल रब निश्तार | संचार (लीग) |
जोगेन्द्र नाथ मण्डल | विधि (लीग) |
गजानफर अली खाँ | स्वास्थ्य (लीग) |
संविधान सभा की पहली बैठक कब और किस अस्थायी अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई और उसके क्या परिणाम हुए?
-9 दिसम्बर, 1946 को
- अस्थायी अध्यक्ष डा. सच्चिदानन्द सिन्हा की अध्यक्षता में हुई थी। किन्तु मुस्लिम लीग ने इस बैठक का बहिष्कार किया था।
संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष किसे और कब चुना गया?
-11 दिसम्बर, 1946 को डा. राजेन्द्र प्रसाद को
संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर कब किया गया?
– 24 जनवरी 1950 को। ध्यातव्य है कि 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने भारतीय संविधान की कुल तीन प्रतियों पर हस्ताक्षर किया था।
भारतीय अधिराज्य के लिए संविधान सभा को कब संप्रभु संविधान सभा घोषित किया गया?
-14 अगस्त 1947 को
भारतीय उपनिवेश के लिए प्रभुसत्ता संपन्न संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
– डा0 राजेन्द्र प्रसाद
डॉ o राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा द्वारा भारत का प्रथम राष्ट्रपति कब चुना गया?
-24 जनवरी 1950 को
भारतीय संविधान कब लागू हुआ?
– 26 जनवरी 1950 को
मूल भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद अनुसूचियां एवं भाग थे?
– 395 अनुच्छेद 8 अनुसूचियाँ एवं 22 भाग।
भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद के तहत उसके लागू किये जाने के सम्बन्ध में प्रावधान दिया गया हैं?
– अनुच्छेद 394 के तहत। यह संविधान के प्रारम्भ (Commencement) के बारे में है, जिसके अनुसार कुछ उपबन्ध तुरन्त ( अर्थात् 26 नवम्बर, 1949 से) और शेष 26 जनवरी 1950 को प्रवृत्त होंगे
भारत में किस तिथि को विधि दिवस के रूप में मनाया जाता है?
– 26 नवम्बर को | ( उल्लेखनीय है कि संविधान को अंगीकृत करने की तिथि को विधि दिवस के रूप में मनाया जाता है।)
स्वतन्त्रता पश्चात गठित अन्तरिम मंत्रिमण्डल
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी | अध्यक्ष |
पण्डित जवाहर लाल नेहरू | उपाध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री, विदेश, कामनवेल्थ सम्बन्ध तथा वैज्ञानिक शोध |
सरदार बल्लभ भाई पटेल | गृह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री |
डा. भीमराव अम्बेडकर | विधि मंत्री |
सददार बलदेव सिंह | रक्षामंत्री |
डा. राजेन्द्र प्रसाद | खाद्य तथा कृषि मंत्री |
मौलाना अबुल कलाम आजाद | शिक्षा मंत्री |
डा. जान मथाई | रेलवे एवं परिवहन मंत्री |
बाबू जगजीवन राम | श्रम मंत्री |
सी. एच. भाभा | वाणिज्य मंत्री |
रफी अहमद किदवई | संचार मंत्री |
राजकुमारी अमृता कौर | स्वास्थ्य मंत्री |
आर. के षडमुख चेट्टी | वित्त मंत्री |
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी | उद्योग तथा आपूर्ति मंत्री |
एन.वी. गाडगिल | कार्य खदान तथा ऊर्जा मंत्री |
रोचक तथ्य 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔👇👇👇 कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष लार्ड माउण्ट बेटन सिर्फ 15 अगस्त 1947 से 20 जून 1948 तक ही थे। इसके पश्चात कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष चक्रवर्ती राजगोपालाचारी नियुक्त किये गये थे। |
संविधान निर्मात्री सामिति एवं उनके अध्यक्ष >>>>>>>रोचक तथ्य 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔👇👇👇
समिति | अध्यक्ष |
प्रारूप समिति | डा. भीम राव अम्बेडकर |
संघ संविधान समिति | जवाहर लाल नेहरू |
प्रांतीय संविधान समिति | सरदार बल्लभ भाई पटेल |
मूल अधिकार एवं अल्पसंख्यक समिति | सरदार बल्लभ भाई पटेल |
झंडा समिति | डा0 राजेन्द्र प्रसाद |
रियासत समिति (देशी रियासतों से वार्ता के लिए) | डा0 राजेन्द्र प्रसाद |
देशी रियासत समझौता समिति | डा0 राजेन्द्र प्रसाद |
संचालन समिति | डा0 राजेन्द्र प्रसाद |
नियम समिति | डा0 राजेन्द्र प्रसाद |
संघ शक्ति समिति | जवाहर लाल नेहरु |
कार्य संचालन समिति | के. एम. मुन्शी |
मूल अधिकार सम्बन्धी उपसमिति | जे.बी. कृपलानी |
अल्पसंख्यक उपसमिति | H.C . मुखर्जी |
सर्वोच्च न्यायालय समिति | एस. वारदाचारियार |
राज्य समिति | जवाहर लाल नेहरु |
संविधान सभा की कार्यकारिणी संबंधी समिति | जी. वी. मावलंकर |
आवास समिति | बी. पट्टाभि सीतारमैय्या |
प्रत्यय-पत्र संबंधी समिति | अलादि कृष्णास्वामी |
अल्पसंख्यक उपसमिति | एच.सी. मुखर्जी |
पूर्वोत्तर सीमांत जनजातीय क्षेत्रों और असोम के अपवर्जित क्षेत्रों संबंधी उपसमिति | गोपीनाथ बारदोलोई |
अपवर्जित और आंशिक रूप से अपवर्जित क्षेत्रों (असोम के क्षेत्रों को छोड़कर) | ए.वी. ठक्कर |
>>>>>>>रोचक तथ्य 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔👇👇👇 |
सर्वप्रथम स्वराज पार्टी द्वारा 1934 में संविधान सभा के निर्माण की मांग की गई थी।* कांग्रेस ने अपने 1937 के फैजपुर (बंगाल) अधिवेशन में उक्त मांग को स्वीकार किया। 1939 के त्रिपुरी (म.प्र.) अधिवेशन में कांग्रेस ने इस मांग को दोहराते हुए इस आशय का प्रस्ताव पारित किया कि ‘एक स्वतंत्र देश में संविधान निर्माण का एकमात्र तरीका संविधान सभा होगी। |
